वो दोस्त कौन थी ?

पहली नज़र में बन गयी , वो दोस्त कौन थी ?
दिल में जो उतर गयी , वो दोस्त कौन थी ?

बाते वफा की यूँ तो करती थी बड़ी बड़ी ,
वादों से मुकर गयी ,वो दोस्त कौन थी ?

चुपचाप जिसकी सादगी आँखों के रास्ते
घर जिगर में कर गयी ,वो दोस्त कौन थी ?

मासूम सा ख्वाब बन मेरे दिल पे जो मोतियों की
बूंदों सी बिखर गयी वो दोस्त कौन थी ?

बड़ी बेरुखी से मेरे रख के जो पावँ दिल पे ,
हँस के गुजर गयी वो दोस्त कौन थी ?

जिसकी वजह से दीपक एक जिन्दा आदमी की ,
अरे खुद कब्र गयी वो दोस्त कौन थी ?

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंदाज़ नजर के.....................

इश्क़ नहीं है

हम मिल जाते अगर