संदेश

नवंबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

इश्क़ नहीं है

 खुल कर हँसना,छुप कर रोना,पक्की बात है इश्क़ नहीं है. राते जगना, और तारे गिनना, पक्की बात है इश्क़ नहीं है. इश्क नहीं है, इश्क नहीं है, तेरा मुझसे इश्क नहीं है.  पर तू मेरी है, मैं तेरा हूँ, पक्की बात है इश्क नहीं है.  चुप रहना,छुप कर रहना,मिल कर भी ना मुझसे मिलना.  पर छत पर रहना,राहे तकना,पक्की बात है इश्क नहीं है.  यूं तेरा तारीफें करना, हलचल दिल में करता है.  कहता है, कहता भी नहीं, पक्की बात है इश्क नहीं है.