संदेश

अप्रैल 7, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भूली नहीं होगी.

मेरा दावा हैं की वो मुझे भूली नहीं होगी. इतनी मोहब्बत किसी से मिली नही होगी।  मेरे संग थी , कली थी, मुस्कुराती थी ,  पता हैं अब फूल हैं मगर खिली नहीं होगी। उदास चेहरा , वीरान आँखे , झुकी पलकें  झूम कर  उसकी बाहों में, झूली नहीं होगी।  दिल मे जो जज्बात है , इजहार कर दे।  यकीन कर मेरा , तुझे सूली नहीं  होगी।