भूली नहीं होगी.

मेरा दावा हैं की वो मुझे भूली नहीं होगी.
इतनी मोहब्बत किसी से मिली नही होगी। 
मेरे संग थी , कली थी, मुस्कुराती थी , 
पता हैं अब फूल हैं मगर खिली नहीं होगी।
उदास चेहरा , वीरान आँखे , झुकी पलकें 
झूम कर  उसकी बाहों में, झूली नहीं होगी। 
दिल मे जो जज्बात है , इजहार कर दे। 
यकीन कर मेरा , तुझे सूली नहीं  होगी। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंदाज़ नजर के.....................

इश्क़ नहीं है

हम मिल जाते अगर