मैं दीवाना दोस्तों

बेवफाओ में फंसा हूँ मैं दीवाना दोस्तों ,
हैं यहाँ सबका मिजाज़ शातिराना दोस्तों.
चार दीवारे और एक छत से घर कँहा बनते भला ,
खन्डहर में तान दिया है शामियाना दोस्तों .
एक तरफा इश्क मे होता है अक्सर यही.
दिल के एक एक ख्वाब का टूट जाना दोस्तों .
जिन्दगी का हैं गमो से वास्ता हरदम मेरा ,
दिल में जबसे दिया है उनको आशियाना दोस्तों.
उनकी दोस्ती से लाख अच्छी दुश्मनों की दुश्मनी ,
मुझको ले डूबा हैं उनका दोस्ताना दोस्तों .
होंठो को अक्सर भींचकर तिरछी नजर से देखना ,
बातो का अंदाज उनकी हैं कातिलाना दोस्तों .

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंदाज़ नजर के.....................

इश्क़ नहीं है

हम मिल जाते अगर