पहली नज़र में बन गयी , वो दोस्त कौन थी ? दिल में जो उतर गयी , वो दोस्त कौन थी ? बाते वफा की यूँ तो करती थी बड़ी बड़ी , वादों से मुकर गयी ,वो दोस्त कौन थी ? चुपचाप जिसकी सादगी आँखों के रास्ते घर जिगर में कर गयी ,वो दोस्त कौन थी ? मासूम सा ख्वाब बन मेरे दिल पे जो मोतियों की बूंदों सी बिखर गयी वो दोस्त कौन थी ? बड़ी बेरुखी से मेरे रख के जो पावँ दिल पे , हँस के गुजर गयी वो दोस्त कौन थी ? जिसकी वजह से दीपक एक जिन्दा आदमी की , अरे खुद कब्र गयी वो दोस्त कौन थी ?
निर्मोही , निर्मोही , निर्मोही, निर्मोही साजना दिल में हैं तूही, तूही, तूही साजना . दिल गया हैं तरस , अंखिया गयी हैं बरस रहूँ जुदा तुझसे में, और कितने बरस . दिल ने जिसे चाहा तू हैं वोही साजना...
तू दिल के रूबरू हैं ,फिर भी नजरों से पोशीदा क्यूँ ? आती हैं जब यादें तेरी ,दर्द बढ़ता हैं ज्यादा क्यूँ ? भूले से भी कर दे कोई, इश्क का गर जिकर. आँखों से अश्को की हो जाती हैं इब्तदा क्यूँ?
Awesome !!!!
जवाब देंहटाएं