वो लडकी
उस अजनबी से बाते करना अच्छा सा लगा .
वो उसकी बिखरी जुल्फे, वो उसके कान की बाली ,
वो उसका अंगड़ाईया लेना अच्छा सा लगा .
वो उसके ओंठ गुलाबी ,वो उसकी झील सी आँखे ,
वो उसका हर बात पे मुस्करा देना अच्छा सा लगा .
उसकी नजरो का गिरना उठना,ओंठो का फडकना ,
कांधे से दुप्पटे का सरकना अच्छा सा लगा.
वो उसका दौडकर आना सीने से लिपट जाना ,
शानो पे सर टिका देना अच्छा सा लगा .

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें